ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने दोस्त के विश्वास का गलत फायदा उठाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने महिला को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर उसका अश्लील व आपत्तिजनक विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
कौन है विश्वासघाती
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म कर उसका विडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सौरभ यादव निवासी ग्राम दढवल थाना सादात जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में संजय विहार कुलेसरा थाना इकोटेक-3 जिला गौतमबुद्धनगर में किराये के मकान में रह रहा था।
विश्वास का उठाया गलत फायदा
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस, गोपनीय सूचना के आधार पर सौरभ यादव को सुत्याना कट पर सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। सौरभ की पीड़िता के पति से दोस्ती थी। इस नाते उसका उसके घर पर आना-जाना था। उसने परिवार का विश्वास हासिल कर लिया था। उसने इसी विश्वास का गलत फायदा उठाया और पति की अनुपस्थिति में उसके घर में घुस गया। फिर दोस्त की पत्नी को मारपीट कर उससे दुष्कर्म किया। उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की उसने विडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग… Read More
नोएडा : सेंट्रल नोएडा के विकास को बड़ा झटका लगा है। M3M बिल्डर्स के 2… Read More
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द बस सेवा शुरू होने की आस… Read More
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन… Read More
Noida: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए… Read More
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे… Read More