उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड से ग्रेटर नोएडा लाया गया, खुलेंगे कई सफेदपोशों के नाम

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड से ग्रेटर नोएडा लाया गया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस रवि काना और उसकी प्रेमिका को आज कोर्ट में पेश कर सकती है। t

गैंगस्टर और रेप के मामले में फरारी काट रहे रवि काना की पत्नी मधु काना को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस करीब 250 करोड़ की संपत्ति रवि काना की जब्त भी कर चुकी है। मधु काना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को रवि और काजल के थाईलैंड में होने की जानकारी मिली थी।

थाईलैंड पुलिस के सहयोग से किया गया गिरफ्तार 

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रवि और काजल को थाईलैंड पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड सरकार से संपर्क साधा था। थाईलैंड में गिरफ्तारी के बाद गौतमबुद्धनगर की पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए थाईलैंड गयी। वहां से उसे आज सुबह ग्रेटर नोएडा लाया गया है।

कई सफेदपोशों के नाम खुलेंगे 

रवि काना के अवैध कारोबार में किन नेताओं का पैसा लगा था। अब रवि काना को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। विदेश भागने में किन-किन लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस पूछताछ के दौरान ये भी पता लगाने की कोशिश करेगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Recent Posts

नोएडा पुलिस को नहीं मिले आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान, नोटिस लेकर दिल्ली के घर पहुंची थी नोएडा पुलिस

नोएडा : पम्पकर्मी से मारपीट के आरोपी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह… Read More

15 hours ago

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में फँसी लिफ्ट, 20 मिनट तक 60 वर्षीय महिला और बच्ची की अटकी रही सांस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित पूरे गौतमबुद्धनगर में लिफ्ट में हो रहे… Read More

16 hours ago

Big Breaking : नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, BMW ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक समेत दो लोगो की मौत

नोएडा : नोएडा में गुरुवार सुबह-सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सेक्टर-24… Read More

17 hours ago