उत्तर प्रदेश

दबंगईः लेन-देन में व्यापारी को गोली मारकर भाग गए थे, पुलिस ने दो रंगबाजों को किया गिरफ्तार

बीते महीनों में व्यापारी से आभूषण के लेने-देन में हो गया था विवाद, दोनों युवक गोली मारकर भाग गए थे, पुलिस कर रही थी तलाश

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-2 की पुलिस ने व्यापारी को गोली मारकर घायल करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल और चार अवैध कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार एक आरोपी अयोध्या जिले का निवासी है। वह यहां किराये के मकान में रह रहा था।

कौन हैं आरोपी

व्यापारी को गोली मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने जिन दो लोगों को थाना क्षेत्र के भूडा चौराहा, सेक्टर-81 से गिरफ्तार किया है उनकी पहचान राहुल नायक निवासी बंजारा मौहल्ला नगलाचरणदास, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर और दूसरे शिवलोक तिवारी निवासी ग्राम बसन्त पुर, जिला अयोध्या के रूप में हुई है। शिवलोक तिवारी वर्तमान में पीयूष का किराये का मकान, नगलाचरणदास, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर में रहता था।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बीते महीने की 5 फरवरी को को आभूषण के लेन-देन को लेकर व्यापारी और दोनों आरोपियों के बीच झगड़ा हो गया था। बाद में व्यापारी जब गाड़ी में बैठने लगा तो दोनों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यापारी ने मामले की रिपोर्ट थाना फेस-2 पर लिखाई थी। पुलिस ने मामले को जान से मारने के प्रयास की भादवि की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों पर  विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Recent Posts

रिटायर्ड मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट कर 37.68 लाख की ठगी

नोएडा न्यूज : नोएडा  में साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल के साथ 37.68 लाख रुपये… Read More

8 hours ago

सलारपुर में नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जे से हटाया अतिक्रमण, छह करोड़ की जमीन कराई कब्ज़ा मुक्त

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सलारपुर में करीब छह करोड़ की जमीन से… Read More

10 hours ago

IPL Play Off : प्लेऑफ की दो टीमें तय, बाकी दो स्थानों के लिए पांच टीमों के बीच जंग जारी

IPL Play Off : दिल्ली कैपिटल्स की जीत से राजस्थान को फायदा हुआ है। साथ… Read More

10 hours ago

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द सुधरेगी परिवहन व्यवस्था, प्राधिकरण को नेफोवा ने सुझाया ये बस रुट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द बस सेवा शुरू होने की आस… Read More

1 day ago