खेल

LSG VS MI : लखनऊ ने मुंबई को 4 विकेट से हराया , मार्कस स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

LSG VS MI : आईपीएल 2024 का मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने चार विकेट से मैच जीता । रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंबई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है। एमआई की यह इस सीजन की सातवीं हार है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ओपंनीग बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें नुवान तुषारा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

स्टोइनिस ने जड़ा अर्धशतक

इस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस सीजन में यह उनके बल्ले से निकला दूसरा शतक है। मुंबई के खिलाफ वह 45 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर आट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले।

मार्कस स्टोइनिस के अलावा टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कैप्टन केएल राहुल ने 22 गेंद में 28 रन का योगदान दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 1 छक्का निकला। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के बल्लेबाज दीपक हुडा रहे। उन्होंने 18 गेंद में 2 चौके की मदद से 18 रन का योगदान दिया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Recent Posts

नोएडा पुलिस को नहीं मिले आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान, नोटिस लेकर दिल्ली के घर पहुंची थी नोएडा पुलिस

नोएडा : पम्पकर्मी से मारपीट के आरोपी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह… Read More

19 hours ago

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में फँसी लिफ्ट, 20 मिनट तक 60 वर्षीय महिला और बच्ची की अटकी रही सांस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित पूरे गौतमबुद्धनगर में लिफ्ट में हो रहे… Read More

20 hours ago

Big Breaking : नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, BMW ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, रिक्शा चालक समेत दो लोगो की मौत

नोएडा : नोएडा में गुरुवार सुबह-सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सेक्टर-24… Read More

21 hours ago