बदायूँ

आंवला : बदायूं की जगह अब आंवला सीट पर होगी प्रधानमंत्री की जनसभा, बड़ी है वजह

आंवला न्यूज : बदायूं जिले में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को शिफ्ट कर दिया गया है। कमजोर मानी जा रही है आंवला लोकसभा सीट पर अब यह जनसभा होगी। दरअसल, 400 पार का नारा देने वाली भाजपा हरेक सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है। यही वजह है कि 25 अप्रैल को बदायूं लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री का दौरा होने वाला था।

आंवला लोकसभा सीट से धर्मेद्र कश्यप चुनाव लड़ रहे है। राजनैतिक विशेषज्ञों की माने तो यह सीट भाजपा के लिए कमजोर मानी जा रही है। लिहाजा अब प्रधानमंत्री बदायूं और आंवला लोकसभा सीट के लिए संयुक्त रूप से रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि, पहले प्रधानमंत्री बदायूं से दोनों लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा का आगाज करने वाले थे।

संघमित्रा मौर्य चुनी गई थी सांसद 

11 फरवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव और मायावती पर निशाना साधा था। हालांकि, उस दौरान वह विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करने के लिए वहां पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव में बिल्सी से आरके शर्मा, बिसौली से कुशाग्र सागर, सदर क्षेत्र से महेश गुप्ता, दातागंज से राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य उस चुनाव में जीते थे। हालांकि, सहसवान सीट को भाजपा नहीं जीत सकी थी। इससे पहले 2012 में हुए चुनाव के दौरान भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। फिर 2019 में लोकसभा के चुनाव हुए तो सपा के गढ़ को चुनौती देकर संघमित्रा मौर्य भाजपा की सांसद निर्वाचित हुईं।

Virendra Sharma

Virendra Sharma

Recent Posts

Big Breaking : अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस नामी सोसाइटी में फँसी लिफ्ट, देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का खौफनाक वीडियो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक नामी सोसाइटी में लिफ्ट फंसने का… Read More

15 hours ago

तेज गर्मी और लू का कहर, अरिहंत हारमोनी के डीजी में लगी भीषण आग, देखिये वीडियो

ग़ाज़ियाबाद : तेज गर्मी और लू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तेज गर्मी… Read More

17 hours ago