उत्तर प्रदेश

RR vs DC IPL 2024: रियान पराग की तूफानी बल्लेबाजी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, पंत की टीम की शानदार दूसरी जीत

RR vs DC IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल का मैच खेला गया। दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद रियान पराग के नाबाद 84 रनों की पारी बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने सिर्फ चार रन दिए। राजस्थान की ओर से बर्गर और चहल ने 2-2 विकेट लिए। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने मेहमानों को 12 रन से हरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 में लगातार नौवीं बार होम टीम ने मैच जीते हैं। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली को चार विकेट हराया था। पहले मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल (5) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। कप्तान संजू सैमसन 14 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बटलर 16 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने 19 गेंद में 19 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 20 रन बना सके। रियान पराग ने 45 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली। हेटमायर ने नाबाद 14 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट चटकाए।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। दोनों के बीच 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई। स्टब्स ने 191.30 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, आवेश खान को एक सफलता मिली। आखिरी ओवर में इस गेंदबाज ने सिर्फ चार रन खर्च किए। 20वें ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन आवेश खान ने घातक गेंदबाजी कर स्टब्स और अक्षर को रन बटोरने से रोक दिया। राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपने नेट रनरेट में सुधार कर लिया है। चार अंकों और 0.800 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली और मुंबई दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में अब तक कोई जीत नहीं मिली है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Share
Published by
Aashish Gupta
Tags: IPL 2024

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द सुधरेगी परिवहन व्यवस्था, प्राधिकरण को नेफोवा ने सुझाया ये बस रुट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द बस सेवा शुरू होने की आस… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल, बाबा काल भैरव का भी लिया आशीर्वाद

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन… Read More

18 hours ago

Noida: नोएडा मे बेटियों का जलवा,12वीं में एमिटी स्कूल की दो स्टूडेंट सुरभि मित्तल और अद्वितीय राजवंश ने किया टॉप

Noida: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए… Read More

2 days ago

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित, नोएडा का परिणाम 10 प्रतिशत गिरा, अभिभावक बोले छुट्ठी अधिक होने से गिरा नोएडा का रिजल्ट

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे… Read More

2 days ago