×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

यूपी आगामी चुनावों में बोईशाली सिन्हा होगी आम आदमी पार्टी की जीत का एक्स फैक्टर !

"आप" ने दी बोईशाली सिन्हा को कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा : यूपी विधानसभा 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी कुछ ना कर पाई हो पर आगामी चुनावों को लेकर वो यूपी में अपने पैरों को मजबूत करना चाहती है क्योंकि दिल्ली और पंजाब में सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं इसलिए वो अब उत्तर प्रदेश में अपनी जान फूंक रही है और नामी लोगों को अपने साथ पार्टी में शामिल कर रही है इसी तर्ज पर ग्रेटर नोएडा की रहने वाली अभिनेत्री बोईशाली सिन्हा को पार्टी ने फिर एक अहम जिम्मेदारी दी है।
आपको बता दें बोईशाली सिन्हा बॉलीवुड का जाना माना हैं उन्होंने टोटल सियापा,नानू की जानू जैसी कई मशहूर फिल्मों का प्रोडक्शन किया है इसी को देखते हुए पार्टी ने बोईशाली को कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है इससे पहले भी बोईशाली सिन्हा इस जिम्मेदारी को निभा चुकी हैं पार्टी ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताया है।
कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संजय चेची के आवास पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत फूल माला और गुलदस्ता देकर किया स्वागत करने वालों में प्रदेश के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
बोईशाली सिन्हा ने स्वागत करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। आप सबको पार्टी की नीति को लोगों को बता कर इसे मजबूत करने में अहम योगदान दें। दिल्ली और पंजाब सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें यूपी के लोगों की उम्मीद बन कर आम आदमी पार्टी उभर रही है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close