crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहरियाणा

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करः दूसरे राज्यों से गांजा लाकर कार से करते थे तस्करी, पुलिस ने दो को दबोचा

तस्करों की कार से करीब ढाई लाख रुपये अनुमानित कीमत 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद, अवैध चाकू भी मिला

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुदध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना कासना की पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके से करीब ढाई लाख रुपये कीमत की 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है जिसके जरिये गांजे की तस्करी की जा रही थी। आरोपियों के पास दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।

कौन हैं कथित गांजा तस्कर

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि आज मंगलवार को थाना कासना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिरसा गोल चक्कर के पास से दो अन्तर्राज्यीय कथित गांजा तस्करों दिनेश निवासी राहुल दोनों निवासी मोहल्ला कमरिया छायंसा, थाना छायंसा, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। तलाशी में इनकी कार से 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा वैगनआर कार से तस्करी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close