उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

232 लोगों ने जनता की थाली के छोले चावल और गुलाब जामुन खाए

नोएडा। रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ग्रेनो वेस्ट) के चार मूर्ति गोल चक्कर पर नेफोवा की साप्तहिक जलता की थाली लगी। जनता थाली में 232 लोगों ने खाना खाया। जनता की थाली में हमेशा की तरह मात्र पांच रूपये में खाने की प्लेट में छोले चावल के साथ गुलाब जामुन रखा गया था। जनता की थाली कार्यक्रम के खास मेहमान के रूप में नॉएडा ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह थे। कार्यक्रम में कई पत्रकार भी शामिल थे।

नेफोवा के सदस्य विकास कटियार और सागर गुप्ता ने जानकारी दी कि रविवार को आयोजित जनता की जनता की थाली सुपरटेक इकोविलेज-1 निवासी और क्रिकेट ग्रुप के सदस्य मनीष अत्री और ग्रीनार्क निवासी ख़ुशी गोयल की बेटी सिद्धि गोयल के द्वीतीय जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रायोजित किया गया था।

नेफोवा की सदस्य ज्योति जैसवाल और राजकुमार ने बताया कि खाने की सामग्री हमेशा की तरह पहले ही उपलब्ध करा दिया गया था। खाना शुद्ध वातावरण में सदस्यों की देखरेख तैयार हुआ और वितरण के लिए एकमूर्ति भेजा गया।

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि जनता की थाली में नोएडा-ग्रेटर नॉएडा के साथ ही अन्य जगहों से भी लोगों का सहयोग मिल रहा है जो हम सभी के लिए बहुत ख़ुशी की बात है और काफी उत्साहवर्धक है। जनता की थाली के खाना वितरण में ग्रेनो वेस्ट के कई सोसाइटी निवासियों और खासकर स्कूली बच्चों का काफी सहयोग मिल रहा है। आज खाना बाँटने में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के 16 वर्षीय छात्र कृष गुप्ता, ग्रीनार्क निवासी ख़ुशी गोयल (अपने पूरे परिवार के साथ), ज्योति जैसवाल, संगीता, भावना गौर, विकास कटियार, सागर गुप्ता ने सहयोग किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close