उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा में 67वें अंतरराष्ट्रीय परिधान मेले का उद्घाटन

केंद्रीय वाणिज्य, कपड़ा व अन्य विभागों के मंत्री पियूष गोयल ने किया उद्घाटन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सीएफबी क्षेत्र, इंडिया मार्ट में 67वां अंतरराष्ट्रीय परिधान मेला की सोमवार से शुरुआत हो गई। परिधान मेले का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनित वितरण और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभावनाओं से भरे नए भारत की कल्पना साकार हो रही है। अमृतकाल में नए और इनोवेटिव आइडियाज से साथ भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम और अन्य सीमावर्ती राज्यों में लोग निवेश कर रहे थे। क्योंकि उस समय उत्तर प्रदेश में अन्य दलों की सरकारें थी। तब प्रदेश खासतौर से नोएडा में फिरौती, अपहरण और कानून व्यवस्था की बराबर समस्याएं बनी हुई थीं। यहां लोग आने से डरते थे। यहां निवेश करने की बात दूर रही। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। उन्होंने बड़ी कुशलता के साथ आपराधिक छवि के लोगों पर लगाम नहीं। विभिन्न प्रकार के माफियाओं को चिन्हितकर उन्हें जेल भेजा गया। कई माफियाओं की अवैध रूप से एकत्र की गई और बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। कई अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। कई तो डर के मारे उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं। कुछ ने खुद पुलिस थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में एक ऐसा वातावरण तैयार हुआ जिसमें कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। यहां निवेश करने लायक वातावरण तैयार हुआ है। लोग उत्तर प्रदेश खासतौर से नोएडा में निवेश करने के इच्छुक ही नहीं बल्कि निवेश भी कर रहे हैं। नोएडा में निश्चित रूप से निवेश बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलजुलकर काम किया। इसका परिणाम है कि जेवर एयरपोर्ट यहां पर बन रहा है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार यहां इंटीग्रेटेड टाउनशिप बसा रहे हैं। नोएडा नई बुलंदियों को छू रहा है।

इस मेले में विशेष प्रकार के परिधानों की प्रदर्शनी की लगाई गई है। इसी के साथ ही प्रदर्शनी से संबंधित अन्य चर्चा की गई।

यह मेला खरीदारों और विक्रेताओं को परिधान, फैशन एक्सेसरीज और परिधान में अपनी सोर्सिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए एक मंच देगा। मेले के आयोजन की प्रतिभागी खूब सराहते हैं। इस मेले में भारतीय निर्यातकों को परिधान और एक्सेसरीज़ में अपने नवीनतम डिज़ाइन दिखाने को मौका मिला है। मेले का आयोजन दुनिया भर के आयातकों के लिए खुला है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close