×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

सुपरटेक इको विलेज-1 में कुव्यवस्था चरम पर, 7000 परिवार परेशान – एसोसिएशन ने दी IRP के घेराव की चेतावनी!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पिछले सात महीनों से सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। रख-रखाव की जिम्मेदारी संभाल रही ग्रेविटी एजेंसी बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। आए दिन किसी न किसी टावर में पानी की समस्या बनी रहती है।

यहां तक कि रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर भी कई टावरों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते रहे, जबकि रख-रखाव टीम पूरी तरह छुट्टी पर रही।

सिर्फ पानी और बिजली ही नहीं, बल्कि सोसाइटी में चोरी और मारपीट की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। बेसमेंट में चारों तरफ कूड़ा, मलबा और जलभराव के कारण दुर्गंध, मच्छरों एवं जंगली जीवों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे निवासियों का जीवन दूभर हो गया है।

सोसाइटी के IRP हितेश गोयल को इन सभी समस्याओं की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते यहां रह रहे लगभग 7000 परिवारों में गहरा आक्रोश है। निवासी सरकार और प्रशासन से हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

सुपरटेक EV1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने ईमेल और पत्रों के माध्यम से सभी संबंधित सरकारी विभागों और IRP हितेश गोयल को बार-बार अवगत कराया है, साथ ही कई बैठकों में भी समस्याएं रखी हैं। लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिला है, समाधान नहीं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो निवासी अपने अधिकारों के लिए IRP का घेराव करने को बाध्य होंगे।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close