उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

दावाः देश ने दस साल बेहद कमजोर सरकार को झेला, दादरी विधायक ने किया दावा

प्रेस कांफ्रेंस में कहा, वर्ष 2004 से 2014 तक देश में रही विलुप्त सरकार, देश दशकों पीछे चला गया

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तेजपाल नागर ने दावा किया कि देश में वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक रही सरकार के कारण देश दशकों पीछे चला गया। इस दौरान भारत के भविष्य निर्माण का जो सपना था वह धूल में मिल गया।

सरकार की उपलब्धियां बताई

वह केंद्र सरकार के नौ साल कार्यकाल पूरा होने पर सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने पिछली मनमोहन सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने मनमोहन सरकार के दस साल के कार्यकाल को शताब्दी की विलुप्त सरकार का कार्यकाल करार दिया।

सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की सरकार

दादरी के विधायक तेजपाल नागर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। आज बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के हेरिटेज़ क्लब में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में देश पिछले 9 सालों से मौजूद सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि मोदी और उत्तर प्रदेश की दोनों सरकारें अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता के विकास में लगी हुई हैं।  इसी की बदौलत आज भारत का नाम दुनिया में शक्तिशाली, समृद्धिशाली देश के रूप में उभरा है। ग़रीब, मज़दूर, किसान, शोषित और पिछड़ों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए काम किए गए। किसी के भी साथ भेदभाव नहीं हुआ। सभी स्थानों, लोगों, वर्गों के समान विकास के कार्य किए गए हैं।

ये रहीं कल्याणकारी योजनाएं

उन्होंने कहा कि ग़रीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना, सभी गरीबों के लिए जन-धन खाता योजना, किसानों के लिए फसल बीमा योजना, महिलाओं व अन्य सभी लोगों के लिए हर घर शौचालय योजना, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, युवाओं और उद्मियों के लिए उद्यमी बैंक ऋण योजना, स्टार्टप योजना, महिला उद्यमी योजना समेत सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं मोदी-योगी सरकार में ही संभव हो सकी है। इन योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के उठा रहे हैं। इनमें से विभिन्न योजनाओं की तारीफ तो विपक्षी दलों के लोग करते हैं। ये अलग बात है कि वे महज राजनीति के चलते विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। वरना इनका लाभ तो विपक्षी दलों से जुड़े लोग भी ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं कल्याणकारी योजनाओं के कारण देश-प्रदेश में तीसरी बार भी मोदी-योगी की सरकार बनेगी।

दादरी क्षेत्र में 711 करोड़ के हुए कार्य

उन्होंने कहा कि इन छह वर्षों में अभूतपूर्व, ऐतिहासिक 711 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य दादरी विधानसभा में हुए हैं। इस धनराशि को लाइब्रेरी, स्कूल, कालेज, सड़क, नाली के निर्माण आदि पर ख़र्च किए गए हैं। हम और हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों के मूल-भूत समस्याओं को दूर करना है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, विजय गौतम, अनिता गौतम, राजू भाटी, राजू शर्मा, हरिओम शर्मा, ईश्वर भाटी, दीपक नागर, नरेंद्र शर्मा, हरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close