crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida Flood Breaking : हिंडन नदी का पानी नोएडा और गाजियाबाद की इन कॉलोनियों में घुसा, बिसरख के डूब क्षेत्र में भी बुरे हालात

नोएडा : हिंडन नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा और ग़ाज़ियाबाद में कई जगह बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुट गए है। पुलिस की तरफ से लोगों को कल रात की घर छोड़ देने की चेतावनी जारी कर दी गयी थी। जो लोग घरों में है, उनको राहत वाली जगह तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कई जगह राहत शिविर भी बनाये गए है।
नोएडा में हिंडन का पानी बिसरख व सेक्टर 115,116,113 थाने के डूब क्षेत्र में पहुंच गया है। फसलों में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पानी में कुछ जानवर भी फंस गए है।जानवरों को पानी से निकालने के लिए कवायद की जा रही है। पुलिस समाजसेवियों की टीम को लेकर घटनास्थल पर है और जो मदद लोग मांग रहे है, उसे देने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर ने थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए है कि पानी में जो लोग फंसे है, उन्हें हर मदद दी जाए। इसके अलावा जिन थानों में हालात बुरे है, वहां के थानाध्यक्ष को दिन रात राहत कार्य में जुटने के आदेश दिए है। खुद पुलिस कमिश्नर भी हालात को मॉनिटर कर रही है।

पशुओ के लिए चारे का संकट
बाढ़ का पानी आने से पशुओं के लिए चारे की समस्या भी हो गयी है। पशु भूखे न रहें, इसके लिए समाजसेवियों से मदद ली जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close