दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

ऑनलाइन पेमेंट में एक बड़ा बदलाव होगा, गूगल से मिली ये सहूलियत अब आपसे छिन जाएगी

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। एक जनवरी 2022 से
आरबीआई की गाइडलाइंस के हिसाब से गूगल की सेवा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस दिन के बाद गूगल के ज़रिए भुगतान करने में आपकी सहूलियत थोड़ी कम हो सकती है। गूगल की तरफ से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देश पर नियमों में बदलाव किया जा रहा है।
अभी तक होता ये था कि गूगल ग्राहकों की कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर और एक्सपाइयरी डेट को परमिशन लेकर सर्वर में सेव कर लेता था। ऐसे में जब ग्राहक कोई पेमेंट करता था, तो उसे केवल अपना सीवीवी नंबर दर्ज करना होता था। हालांकि 1 जनवरी के बाद ग्राहकों को मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट करने के कार्ड नंबर के साथ ही एक्सपायरी डेट भी याद रखनी होगी। आरबीआई ने एक जनवरी 2022 के बाद से ऐसा करने के आदेश दे दिए हैं। दरअसल आरबीआई की तरफ से संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित बनाने के मकसद से कार्ड डिटेल सेव ना करने का निर्देश दिया गया है। इसका सीधा असर ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर पड़ेगा। यह नया नियम गूगल की सभी सर्विस जैसे गूगल एड यू-ट्यूब, गूगल प्ले स्टोर, और अन्य भुगतान सर्विस पर लागू होगा। ऐसे में गूगल सर्विस यूजर्स जरूर गूगल के नये नियमों में होने वाले बदलाव के बारे में जान लें.।
मान लें कि अगर आप वीसा या फिर मास्टरकार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको नये फॉर्मेट में कार्ड डिटेल को सेव करने के लिए अथराइज्ड करना होगा। आपको अपने मौजूदा कार्ड विवरण के साथ एक ही मैन्युअल भुगतान करना होगा। बाद में अपना कार्ड विवरण दोबारा दर्ज करने से बचने के लिए, 31 दिसंबर, 2021 से पहले भुगतान पूरा करना होगा। इसी तरह
रुपे, अमेरिकन एक्सप्रेस आदि कार्ड को भी नया फ़ॉर्मेट स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में 1 जनवरी 2022 से आपको हर मैन्युअल पेमेंट करने पर कार्ड डिटेल दर्ज करनी होगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close