crimeउत्तर प्रदेशनोएडा

Noida: भाभी ने कराया ननद का अपहरण! जबरन शादी के लिए आगरा ले जाई जा रही थी नाबालिग, साजिश का हुआ खुलासा

थाना इकोटेक थर्ड पुलिस ने जबरन लड़कियों की शादी कराने वाले गैंग का खुलासा किया है। जबरन शादी कराने वाले गैंग के तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने वाले तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है।

थाना इकोटेक थर्ड प्रभारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग की जबरन शादी कराने के लिए उसे ग्रेटर नोएडा से आगरा ले जाया जा रहा है। उसी दौरान पुलिस की एक टीम सीएनजी पम्प सीआरपीएफ कैम्प के पास पहुंची। यहां से पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को धर—दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नाबलिग की जबरन शादी कराने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आगरा निवासी आगरा के सिकंदरा निवासी जयदेव, अजय और बबीता शर्मा के रुप में की हैं।

माता—पिता की पहले हो चुकी है मौत
थाना इकोटेक थर्ड प्रभारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की के माता—पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग अपने भाई और भाभी के साथ रहती है। उसकी भाभी भी अपनी ननद यानी नाबालिग लड़की को पसंद नहीं करती है। उसकी पहचान आगरा निवासी बबीता से थी। आरोप है कि भाभी ने उसकी जबरन शादी कराने के लिए बबीता के साथ मिलकर साजिश रची। साजिश के तहत भाभी ने उसके अपहरण की साजिश रची। लेकिन उससे पहले ही तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बताया कि जयदेव से ही नाबालिग की जबरन शादी आगरा में कराने की साजिश रची गई थी। तीन आरोपी सीआरपीएफ कैम्प के पास स्थित सीएनजी पम्प पर गाड़ी में सीएनजी डलवाने लगे। उसी दौरान नाबालिग ने मौका पाकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close