वैशाख अमावस्या पर करें विष्णु चालीसा का पाठ, पितरों की कृपा से मिलेगा सुख-समृद्धि !

नोएडा: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की अमावस्या का विशेष महत्व होता है। यह दिन पितरों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए कार्य पितरों तक अवश्य पहुँचते हैं और उनका आशीर्वाद घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।
इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु चालीसा का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है। विष्णु जी को संसार के पालनकर्ता माना जाता है, और उनका स्मरण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
विष्णु चालीसा का पाठ क्यों है विशेष ?
यह चालीसा भगवान विष्णु की महिमा का वर्णन करती है।
पाठ से मन को शांति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है।
पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
क्या करें वैशाख अमावस्या के दिन :
1. प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
2. भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र के सामने दीप जलाएं।
3. विष्णु चालीसा का श्रद्धा पूर्वक पाठ करें।
4. पितरों के नाम से जलदान या तर्पण करें।
5. जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या दान दें।