×
आगराउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी रफ्तार, विकास को मिलेगी नई दिशा !

नोएडा: आगरा से ग्वालियर तक सफर अब और आसान होने वाला है। ग्वालियर हाईवे पर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से 88 किलोमीटर की दूरी सिर्फ एक घंटे में तय की जा सकेगी, जबकि फिलहाल इसमें दो घंटे लगते हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

तीन राज्यों को जोड़ेगा नया हाईवे

यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश को आपस में जोड़ेगा। आगरा के 14 गांव, धौलपुर के 30 गांव और मुरैना जिले के कई गांव इस मार्ग में शामिल होंगे। इससे इन क्षेत्रों में भी आर्थिक और सामाजिक विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

2022 में हुई थी घोषणा, अब तेजी से हो रहा काम

इस प्रोजेक्ट की घोषणा सितंबर 2022 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान की थी। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू हुई। जनवरी 2024 से मार्च 2025 तक आठ बार टेंडर की समय-सीमा बढ़ाई गई। अंततः 13 मार्च 2025 को फाइनेंशियल बिड खोली गई, जिसमें जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट को काम सौंपा गया।

आगरा बना तीन एक्सप्रेस-वे वाला यूपी का पहला जिला

इस प्रोजेक्ट के साथ ही आगरा उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां तीन बड़े एक्सप्रेस-वे होंगे—नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे, लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस-वे और अब आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे।

अटलपुरम टाउनशिप से बदलेगा इलाके का नक्शा

ग्वालियर मार्ग पर ही आगरा विकास प्राधिकरण ने ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर में अटलपुरम नाम से एक नई आवासीय टाउनशिप योजना शुरू की है। इस योजना में 4 हजार से अधिक प्लॉट, भवन और आधुनिक सुविधाएं होंगी, जो क्षेत्र के विकास को और गति देंगी।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close