उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

जिलाधिकारी के साथ हक की बात कार्यक्रम

आखिर कब होगा कार्यक्रम, किसके लिए है कार्यक्रम, क्या होगा लाभ

नोएडा। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से 2 जून को दोपहर 12 बजे से यहां गौतमबुद्ध नगर के जिला कलेक्ट्रेट सभागार सूरजपुर में मिशन शक्ति 4.0 के तहत ”हक की बात जिला अधिकारी के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह जानकारी गौतम बुद्ध नगर जिले के जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायता के लिए संबंधित महिलाओं, बालिकाओं के साथ उत्पीड़न और सुरक्षा आदि संबंधी प्रकरणों पर महिला संवाद किया जाएगा।

उन्होंने ने जिले के लोगों से कहा कि इच्छुक महिला, बालिका ”हक की बात जिला अधिकारी के साथ” कार्यक्रम में शामिल होकर जिलाधिकारी के साथ अपनी समस्याओं को साझा करें और समस्या का निराकरण कराएं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close