×
धर्म-कर्मधर्म-कर्मब्रेकिंग न्यूज़
Trending

हापुड़ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद का क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न: बक्सर बिहार से ब्लॉक प्रमुख दुर्गा चरण मिश्रा ने कहा – “ब्राह्मणों को चार संतानें अवश्य करनी चाहिए”

नोएडा: राष्ट्रीय परशुराम परिषद की क्षेत्रीय संगठनात्मक बैठक का भव्य आयोजन हापुड़ में सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में परिषद के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री सुनील भराला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन की भावी दिशा पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में बक्सर (बिहार) से पधारे ब्लॉक प्रमुख श्री दुर्गा चरण मिश्रा जी ने विशेष संबोधन देते हुए कहा –
“ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व और परंपराओं की रक्षा हेतु चार संतानें अवश्य करनी चाहिए। जब तक हमारी संख्या नहीं बढ़ेगी, तब तक समाज में हमारी प्रभावी भागीदारी नहीं हो सकती।”
उनका यह विचार उपस्थित जनसमूह के बीच चर्चा का केंद्र बना और व्यापक सराहना प्राप्त हुई।

श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि आज समय की माँग है कि ब्राह्मण समाज अपने वैचारिक और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझे और संगठित होकर कार्य करे। परशुराम परिषद इसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है।

इस बैठक में श्री सुनील भराला जी ने कहा,
“राष्ट्रीय परशुराम परिषद केवल संगठन नहीं, यह एक सामाजिक आंदोलन है। इसका उद्देश्य ब्राह्मण स्वाभिमान, सनातन संस्कृति और सामाजिक न्याय की पुनर्स्थापना है।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close