महिला की गुंडई, लाठीं—डंडों से पहले मजदूरों को धमकाया, फिर कर दी पिटाई
वायरल वीडियो बादलपुर के छ्परौला गांव का है। जिसमें एक दबंग महिला हाथ में डंडा लेकर कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को पहले धमकाती है।

उत्तर प्रदेश के हाईटेक जिले में आए दिन दबंगई और मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल होती हैं। ऐसा ही एक घटना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में सामने आई है। पानी की निकासी को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। दबंग महिला ने आपसी विवाद में पड़ोसी महिला के साथ की जमकर मारपीट। मारपीट की घटना पास ही में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो का संज्ञान में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो बादलपुर के छ्परौला गांव का है। जिसमें एक दबंग महिला हाथ में डंडा लेकर कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को पहले धमकाती है। उसके बाद महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। अन्य पड़ोसी भी बाहर आकर उसे समझने का प्रयास करते हैं तो वह डंडा लेकर उन्हें मारने दौड़ती है तभी एक और लड़की डंडा लेकर मारपीट करती नजर आती है। यह दबंग महिला पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुकी है और अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद थाना बादलपुर पुलिस ने मामले का संज्ञा लेकर घटना की जांच कर रही है।




