×
Uncategorized

Greater Noida: नए साल के जश्न में डूबे शराब के शौकीनों ने दिया 14 करोड़ का राजस्व, देर रात तक जमकर झूमे शहरवासी

नए साल पर आबकारी विभाग से शराब पार्टी के आयोजनों के लिए 843 टेंपरेरी लाइसेंस लिए। आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए आकंडों के मुताबिक, करीब चार लाख शराब की बिक्री हुई है। होटल, रेस्टोरेंट, फार्महाउस और सोसायटियों में देर रात तक पार्टी चलती रही।

देश में नए साल का जश्न उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने पब, बार, होटल और रेस्टोरेंट में जाकर सेलीब्रेशन किया। वहीं, शराब के शौकीनों भी जमकर थिरके। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शौकीन करीब 22 करोड़ रुपये की शराब गटक गए।

दरअसल, 31 दिसंबर की रात से लेकर एक जनवरी तक मॉल्स, होटल, बार और रेस्टोरेंट में लोगों ने पहुंचकर जमकर जश्न मनाया। शहर, सेक्टर, सोसायटी और ग्रामीण इलाकों तक जश्न का माहौल बना रहा। इस बार फिर से एक बार शराब की जमकर खपत हुई। इस बार जिले में करीब 4 लाख लीटर शराब की बिक्री हुई। सरकार को नए साल के पहले दिन ही करीब 14 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

नए साल पर आबकारी विभाग से शराब पार्टी के आयोजनों के लिए 843 टेंपरेरी लाइसेंस लिए। आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए आकंडों के मुताबिक, करीब चार लाख शराब की बिक्री हुई है। होटल, रेस्टोरेंट, फार्महाउस और सोसायटियों में देर रात तक पार्टी चलती रही।

उधर, नए साल का जश्न पूरी रात चला। लोगों ने मॉल्स आदि में जाकर मस्ती की। अपने परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने सेलीब्रेशन किया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close