Greater Noida: आम्रपाली सोसाइटी में सुविधाओं के अभाव में घर खरीदारों ने की भूख हड़ताल, मनाने जुटे एनबीसीसी के अधिकारी
मांग पूरी न होने तक अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि श्याम ठाकुर ने आमरण अनशन किया। उन्होंने अन्न एवं जल का त्याग कर दिया है। उनका आरोप है कि अधूरी सुविधाओं के साथ परियोजना सौंप दी गई है, जिसमें रहना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।

बिजली, पानी, लिफ्ट व रखरखाव ठीक आदि जरुरी सुविधा से जूझ रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली—2 सोसाइटी निवासियों का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार से निवासियों ने एनबीसीसी के दफ्तर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। एनबीसीसी के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। निवासियों ने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है।
मांग पूरी न होने तक अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि श्याम ठाकुर ने आमरण अनशन किया। उन्होंने अन्न एवं जल का त्याग कर दिया है। उनका आरोप है कि अधूरी सुविधाओं के साथ परियोजना सौंप दी गई है, जिसमें रहना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। हरिश्याम ठाकुर ने बताया कि बिजली, पानी, लिफ्ट व रखरखाव ठीक से नहीं है। एनबीसीसी दफ्तर पर अनिश्चिकालीन धरना दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से कुछ भी खाया पिया नहीं है। साथ ही, अन्य सोसाइटी के लोग भी उनके साथ प्रदर्शन में पर बैठे हुए हैं।
हरि श्याम ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे भी एनबीसीसी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकला। जिसके बाद वह भूख हड़ताल पर चले गए। बैठक में समस्याओं के समाधान करने की कोई डेट फिक्स नहीं की गई। जिसकी वजह से लोगों ने प्रदर्शन जारी रखा। परिसर में रहने वाले लोगों को आधे अधूरे प्रोजेक्ट के साथ सौंप दिया गया है। उनकी समस्याओं को कोई सुनने को तैयार नहीं है। परिसर में करीब 1,500 परिवार रहते हैं। जिनमें से कुछ लोगों को करीब 2 से 3 महीने पहले ही घर मिला है। उनके प्लेटो में अभी से ही सीलन और सिपेज की समस्या हो गई है।




