Noida: भारतीय किसान यूनियन की हुंकार के बाद ग्रेनो प्राधिकरण के CEO ने दिया बड़ा आश्वासन
बढ़ती महंगाई को देखते हुए किसानों को दिए जाने वाले नए मुआवजे को कम से कम 10,000 से 15,000 प्रति मीटर घोषित करने की मांग की गई है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिन्नू भाटी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेनो प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार, एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी समेत आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में किसानों की लंबित समस्याओं को अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है।
जिलाध्यक्ष बिन्नू भाटी ने बताया कि एसीईओ, ओएसडी और प्राधिकरण के सभी संबंधित अधिकारी के सामने अपनी मांग को रखा है। साथ ही भविष्य में किसान 10 प्रतिशत प्लॉट, 10,000 से 15,000 मीटर बढ़ा हुआ मुआवजा, बैकलीज, आबादी निस्तारण, टूटी सड़कों का निर्माण हो या प्राधिकरण से जुड़ा कोई भी कार्य होगा, वह सीधे प्राधिकरण के सामने रखा जाएगा। सीईओ साहब ने भरोसा दिलाया है कि वह एक महीने में किसानों के सभी कार्यों का निस्तारण करने का काम करेंगे, इसमें अब कोई देरी नहीं की जाएगी।
बैठक में उठाए ये मुद्दे
बढ़ती महंगाई को देखते हुए किसानों को दिए जाने वाले नए मुआवजे को कम से कम 10,000 से 15,000 प्रति मीटर घोषित करने की मांग की गई है। किसानों के हक के 10 प्रतिशत आवासीय भूखंडों, जिन किसानों का आबादी समझौता अभी तक नहीं हुआ है, उनका तुरंत समझौता किया जाएगा और किसानों की रुकी हुई आबादी तुरंत छोड़ी जाएगी।
बैकलीज से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण और सभी लंबित कामों में तुरंत तेजी लाई जाएगी। टूटी-फूटी सड़कों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई है। पुल के ऊपर लोहे की मजबूत जाली लगवाने की मांग की गई है। बैठक में संजय फौजी, नरेश मुखिया, राजकुमार आदि मौजूद रहे।



