×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊलखनऊ मंडल

UP News- यूपी में 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों और विभागों को मिले नए अधिकारी

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रबंध निदेशक और विभिन्न विकास प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं कृषि विभाग के सचिव एवं निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रमुख सचिव रविन्द्र को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

बरेली के मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। प्रयागराज की मंडलायुक्त सोनिया अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बनाया गया है। वहीं नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव, गृह विभाग में तैनात किया गया है।

इसके अलावा डॉ. बलकार सिंह, जो अभी तक आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे थे, उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना, बेहतर समन्वय स्थापित करना और विभिन्न विभागों की कार्यकुशलता को और मजबूत बनाना है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close