×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

पुष्पा देवी की मौत के मामले में न्याय की मांग, CMO कार्यालय के बाहर बजरंगदल का धरना

नोएडा – स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को CMO कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर के बाहर बजरंगदल नोएडा महानगर के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का संयोजन बजरंगदल के जिला संयोजक विनोद चौहान द्वारा किया गया।

धरने में बजरंगदल नोएडा महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, मंत्री दिनेश महावर, सह संयोजक विनोद सिंह, नितेश शर्मा, प्रवीण राठौर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुष्पा देवी को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

परिजनों एवं बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने रामा अस्पताल तथा संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान पुष्पा देवी की मौत के मामले में चिकित्सकीय लापरवाही की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि जांच में अस्पताल या किसी चिकित्सक की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

धरने के दौरान मौके पर मौजूद ACP-1 परवीन कुमार, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा CMO नोएडा मंदन मोहन त्रिपाठी ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों की बात सुनी। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से परिजनों एवं प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि अगले 2-3 दिनों के भीतर रामा अस्पताल के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जांच में यदि संबंधित चिकित्सकों की जिम्मेदारी या लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों के लाइसेंस अथवा मेडिकल रजिस्ट्रेशन के संबंध में भी जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close