×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे के भुगतान का रास्ता खुला

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों के लिए लंबे समय से अटके 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। किसान सभा के लगातार दबाव और आंदोलन के बाद शासन स्तर से मुआवजा वितरण को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। अब संबंधित किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी। बैठक की कार्यवाही में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का लाभ गजराज सिंह आदि प्रकरणों में याचिकाकर्ता किसानों तक सीमित कर दिया गया था। इसके कारण ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के करीब 700 किसान अतिरिक्त मुआवजे से वंचित रह गए थे।

उन्होंने कहा कि किसान सभा ने इस मामले को लगातार अधिकारियों के समक्ष उठाने के साथ आंदोलन के जरिए भी अपनी मांग रखी। 16 सितंबर को अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में शासन से आदेश जारी कराकर मुआवजा वितरण शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था। अब शासन का आदेश जारी होने के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

10 प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग पर भी दबाव

किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नगर ने कहा कि 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे के मामले में आदेश जारी होना किसानों के संघर्ष की महत्वपूर्ण सफलता है। हालांकि, किसानों की अन्य मांगें अभी भी लंबित हैं। संगठन 10 प्रतिशत विकसित भूखंड सहित अन्य मांगों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 10 प्रतिशत विकसित भूखंड के मुद्दे पर 5 सितंबर तक वार्ता की तारीख तय करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक वार्ता की तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

वीर सिंह नगर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द वार्ता की तारीख घोषित नहीं करता है तो किसान संघर्ष मोर्चा आंदोलन की अगली तारीख का ऐलान करेगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close