Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में डेढ़ माह चलेगा पौधारोपण अभियान

विभागों को दिया गया लक्ष्य, सभी का सहयोग लिए जाने की हिदायत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को हराभरा बनाने के लिए इस मानसून में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डेढ़ महीने तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को 14 करोड़ और अन्य 25 विभागों को 21 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य सौंपा दिया गया है। मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए अभियान से किसान, शिक्षक, विद्यार्थी, अभ्युदय लाभार्थी, एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) कैडेट्स, ग्राम पंचायत, नगर विकास कर्मियों और अन्य संस्थाओं व समाजसेवियों को जोड़कर अभियान चलाया जाएगा।

सरकार की योजना 15 अगस्त तक 58 हजार  गांव में पौधारोपण किए जाने की है। अभियान के तहत प्रत्येक गांव में 75 पेड़ लगाए जाएंगे। ग्राम विकास विभाग के साथ मिलकर अमृत सरोवर, धार्मिक स्थलों पर भी पौधारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने ये भी निर्देश दिए हैं कि अभियान के तहत जो भी पौधे लगाए जाएंगे उनके संरक्षण और रखरखाव का पूरा ध्यान रखा जाए। पौधारोपण अभियान की निगरानी के लिए तकनीक का प्रयोग भी किया जाए। पौधारोपण अभियान के लिए सरकार के पास 45.63 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से तैयारी करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर पौधारोपण अभियान की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग वन विभाग के साथ मिलकर अपनी कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू करें। पौधारोपण जन आंदोलन-2022 कार्यक्रम को कोविड प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरा कराया जाए।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close