Greater Noida: शहर में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, एनएमसी कंपनियों में मिलेगी नौकरी, करना है बस यह काम
रोजगार महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि रोजगार मेले की जानकारी गांव, तहसील और विकासखंड स्तर तक पहुंचाई जाए।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार मिलेगा। आगामी 25 फरवरी को जनपद में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। दादरी स्थित विश्वेश्वरैया कैंपस में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों पदों के लिए नामी कंपनियां भर्ती करेंगी।
रोजगार महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि रोजगार मेले की जानकारी गांव, तहसील और विकासखंड स्तर तक पहुंचाई जाए। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मेले के बारे में बताया जाए, ताकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी इस मौके से वंचित न रह जाए। इसके अलावा यह भी बताया गया कि रोजगार मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती, अग्निशमन टीम और मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार महोत्सव में 100 से अधिक बड़ी और नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों द्वारा करीब 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में 5000 से अधिक युवाओं के आने की संभावना है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के आठवीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ROJGARSANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल या क्यूआर कोड के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। रोजगार मेले में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाएं।



