किसान संगठनों का एकजुट संघर्ष : आंदोलन को मजबूती देने के लिए कमेटी का हुआ गठन, 7 जनवरी को जिला प्रशासन से वार्ता की रूपरेखा तैयार

Greater Noida News : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर 04 जनवरी को गौर यमुना सिटी में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मोर्चा में शामिल दर्जनों किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और आगामी आंदोलन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में किसानों को जेल भेजे जाने और उनके जेल से लौटने के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा की गई और आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई।
आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प
बैठक के दौरान, सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की राय से विभिन्न कामों के लिए कमेटियों का गठन किया गया। इसके साथ ही, 10% आरक्षण, विकसित प्लॉट और नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत सभी लाभों की मांग को लेकर 7 जनवरी को जिला प्रशासन और प्राधिकरणों के अधिकारियों से होने वाली वार्ता की रूपरेखा भी तैयार की गई।
किसान संगठनों का एकजुट संघर्ष
इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, भारतीय किसान यूनियन अजगर, भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति, भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत, भारतीय किसान यूनियन मंच, भारतीय किसान यूनियन भानू, भारतीय किसान यूनियन अखंड, भारतीय किसान यूनियन एकता, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, किसान एकता महासंघ, जय जवान जय किसान मोर्चा और सिस्टम सुधर संगठन किसान आगरा के पदाधिकारियों ने मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।