×
Uncategorized

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट से लगाई जा रही थी बड़ी सेंध, चार गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पकड़े गए आरोपियों में अलीगढ़ निवासी साइट इंजीनियर शिवम, सिद्धार्थनगर निवासी कैंटर चालक इरशाद अहमद, परिचालक मोहम्मद सिराज और कबाड़ी इजहार उर्फ सोनू शामिल हैं।

जेवर एयरपोर्ट का जल्द ही उद्द्याटन होने वाला है। उससे पहले ही बड़ी सेंध लगाने का मामला सामने आया है। इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट से एल्युमीनियम केबिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से करीब 15 लाख का केबिल बरामद किया है। साथ ही उनके कब्जे से एक कैंटर और एक कार भी बरामद की हैं।

पकड़े गए आरोपियों में अलीगढ़ निवासी साइट इंजीनियर शिवम, सिद्धार्थनगर निवासी कैंटर चालक इरशाद अहमद, परिचालक मोहम्मद सिराज और कबाड़ी इजहार उर्फ सोनू शामिल हैं। शिवम एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में टाटा कंपनी का साइट इंजीनियर है। जिस कैंटर से चोरी का माल ले जाया जा रहा था, उसपर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। एयरपोर्ट के कुछ ओर भी कर्मचारी चोरी के मामले में शामिल हैं। अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।

अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से साइट से चोरी कर रहे थे। इंजीनियर पहले साइट से सरिया भी चोरी कर चुका है। करीब 10 टन सरिया को दूसरी गाड़ी पर उतार लिया गया। आरोपियों ने स्क्रैप के नाम पर केबिल को एयरपोर्ट की साइट से बाहर निकाला था। जिससे बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close