crimeग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

काल बनी कार : सेक्टर 18 में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सवार महिला ने रक्षाबंधन पर मेहंदी लगवा रही महिला को रौंदा, रिक्शा और ठेले क्षतिग्रस्त

नोएडा (फेडरल भारत न्यूज) शहर के सबसे पॉश सेक्टर 18 में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार लोगों के लिए काल बन गई। कार को महिला ड्राइव कर रही थी। कार की चपेट में आने से रक्षा बंधन पर्व के लिए हाथों में मेहंदी लगवा रही महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई रिक्शा और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घायलों को उपचार के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी
जानकारी के अनुसार, सेक्टर 18 में शनिवार को होंडा सिटी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़े रिक्शा, ठेलों और मेहंदी लगवा रही महिला को रौंद दिया। घटना को अंजाम देकर महिला कार लेकर भाग निकली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कई रिक्शे और हाथ ठेले भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे की वजह से सेक्टर 18 मार्केट में यातायात भी बुरी तरह बाधित हो गया। रक्षाबंधन त्योहार की वजह से इनदिनों सेक्टर 18 मार्केट में काफी भीड़भाड़ है।

कार जब्त, महिला कार चालक गिरफ्तार
पुलिस ने घटना के संबंध में सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। होंडा सिटी कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close