crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

महिला की हत्या की साजिश रचने के आरोपी गिरफ्तार

पति के साथ मिलकर रची थी साजिश, पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका था

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर की पुलिस ने पति के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो वांछित लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोग शातिर किस्म के अपराधी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को को थाना सूरजपुर की पुलिस ने थाना सूरजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 383/2022 धारा 302/120बी भादवि में वाछिंत दो आरोपी मनोज उर्फ पप्पू निवासी गांव गंगाबास, थाना ढोलना, जिला कासंगज और राकेश निवासी गांव मेमडी, थाना ढोलना, जिला कासंगज को थाना क्षेत्र के लखनावली तिराहा, कस्बा सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उन्होंने उपरोक्त मुकदमें में मृतका कुसुमा के पति लाल सिंह निवासी ग्राम शेरपुर, थाना गंगीरी, जिला अलीगढ़ के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचकर कुसुमा पुत्री गोवर्धन सिंह निवासी, ग्राम गंगावास, थाना ढोलना, जिला कासगंज की हत्या की साजिश रची थी। इसके तहत लालसिंह ने कुसुमा की 14 जून को को हत्या कर दी थी। आरोपी लालसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा राकेश और मनोज फरार हो गए थे। तभी से दोनों की तलाश पुलिस कर रही थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close