उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टलखनऊ

कार्यवाहीः विकास प्राधिकरणों से तबादलों के बावजूद जमे अधिकारियों को मंत्री ने दी अंतिम चेतावनी

स्थानांतरित किए गए स्थान पर नहीं जाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब सिर्फ निंलंबन की होगी कार्यवाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने कड़ा रुख अख्तयार किया है। दो सप्ताह पहले राज्य के विकास प्राधिकरणों में 60 अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें से 44 को गौतमबुद्ध नगर के तीनों विकास प्राधिकरणों (नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण) से रिलीव कर दिया गया है। अब मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा है कि अगर स्थानांतरित अधिकारियों ने जल्द से जल्द नवीन तैनाती स्थल पर पदभार नहीं सम्भाला तो निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य करने वाले ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंधक गौरव बंसल को तीन दिन पहले निलम्बित कर दिया था। बुधवार को मंत्री ने गौरव बंसल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने स्थानांतरण के बाद भी नवीन तैनाती स्थल पर पद भार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि स्थानांतरित कर्मचारी जल्द से जल्द नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री नन्दी ने कहा, यह भी संज्ञान में आया है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में करीब तीस-बत्तीस वर्ष से तैनात कुछ अधिकारी व कर्मचारी स्थानांतरण के बाद भी अपने पद पर जमे हुए हैं। नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग नहीं कर रहे हैं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी दी जा रही है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर जाकर अपना कार्यभार सम्भालें, नहीं तो ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर तीन दिन पहले मंत्री ने ग्रेटर नोएडा और नोएडा विकास प्राधिकरण में कार्यरत रहे मैनेजर गौरव बंसल को सस्पेंड कर दिया था। गौरव बंसल ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया था। शिकायत पर जांच करवाई गई। जांच में उनके खिलाफ आरोप सही पाए गए थे। अब बुधवार को नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने गौरव बंसल के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश भी दिया है। आपको बता दें कि गौरव बंसल बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान गाजियाबाद से विधायक रहे सुरेश बंसल के रिश्तेदार हैं।

बुधवार को नोएडा अथॉरिटी से 20, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से 20 और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी से 4 अफसरों को रिलीव कर दिया गया है। करीब 2 सप्ताह पहले उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग ने तीनों विकास प्राधिकरण से 60 अफसरों के तबादले किए थे। इनमें महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सीनियर मैनेजर, मैनेजर और तमाम दूसरे अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। तबादलों के तुरंत बाद तमाम तरह की सूचनाएं सामने आई थीं। पता चला कि अधिकारी तबादला रुकवाने के लिए लखनऊ से लेकर इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं। कुछ अफसरों ने तो तबादला रुकवाने के लिए ‘जुगाड़’ भी लगाए थे। तीन-तीन दशकों से अंगदी पांव जमा कर बैठे अफसर अब कानपुर और गोरखपुर पहुंच रहे हैं।

 

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close