×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नोएडा में रियल एस्टेट कंपनियों पर कार्रवाई, 12 ऑफिस सील !

नोएडा  : नोएडा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 12 बिल्डरों के ऑफिस सील कर दिए हैं। ये सभी बिल्डर यूपी रेरा (UP RERA) की आरसी की रकम जमा नहीं कर पाए थे।

बकाया 100 करोड़ रुपये से ज्यादा, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने जिन 12 बिल्डरों पर कार्रवाई की है, उन पर कुल मिलाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि है। इन बिल्डरों को कई बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर कार्यालय सील किए गए।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दो बिल्डरों के ऑफिस मंगलवार को सील

अंतरिक्ष इंजीनियर्स और एलिगेंट इंफ्राकॉन बिल्डर के कार्यालय मंगलवार को सील किए गए। एलिगेंट इंफ्राकॉन पर 15.01 करोड़ और अंतरिक्ष इंजीनियर्स पर 4.24 करोड़ रुपये बकाया है।

पिछले 15 दिनों में 12 बिल्डरों पर हुई कार्रवाई

प्रशासन ने बीते 15 दिनों में कुल 12 बिल्डरों के कार्यालय सील किए हैं। सबसे पहले अंसल, उत्तम और रुद्रा बिल्डर पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 7 से 13 मई के बीच अन्य 7 बिल्डरों के ऑफिस भी सील किए गए।

बिल्डरों पर कितना-कितना बकाया है – पूरी सूची

  • अंसल हाईटेक टाउनशिप: ₹26.18 करोड़

  • रुद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट: ₹32.32 करोड़

  • रुद्रा बिल्डवेल होम्स: ₹37.68 करोड़

  • अंसल लैंडमार्क टाउनशिप: ₹1.72 लाख

  • उत्तम स्टील्स एंड एसोसिएट्स: ₹56.80 करोड़

  • एलिगेंट इंफ्राकॉन: ₹15.01 करोड़

  • अंतरिक्ष इंजीनियर्स: ₹4.24 करोड़

  • आस्था इंफ्रासिटी: ₹3.60 लाख

  • डीएसडी होम्स: ₹2.85 करोड़

  • शुभ एडवाइजर्स: ₹1.05 करोड़

  • हेबे इंफ्रास्ट्रक्चर: ₹57 लाख

  • धान्य प्रोमोर्ट्स: ₹25.29 लाख

एसडीएम ने दी चेतावनी, वसूली अब भी धीमी

एसडीएम अनुज नेहरा ने बताया कि जिन बिल्डरों ने आरसी का भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चेतावनी के बावजूद अब तक सिर्फ ₹2.54 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि कुल बकाया ₹500 करोड़ से भी ज्यादा है।

Divya Gupta

Related Articles

Back to top button
Close