उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

राजनीतिः लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटें कार्यकर्ताः केशव प्रसाद मौर्य

अपने संबोधन के दौरान जहां कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की, वहीं सपा और कांग्रेस पर व्यंग्य कसे

नोएडा वर्ल्ड डेयरी सम्मिट-2022 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का यहां जायजा लेने आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने इसी बहाने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुटकी भी ली।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 12 सितंबर को आयोजित वर्ल्ड डेयरी सम्मिट-2022 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए थे। यहां के बाद वे नोएडा के सेक्टर 116 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, वरिष्ठ नेता नबाब सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर सहित काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके यहां पहुंचने पर उनका जोरदार भव्य स्वागत किया गया।

जीत का मंत्र देने की कोशिश की

यहां भाजपा कार्यकर्ताओ को उन्होंने संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने चुनाव में जीत का मंत्र देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। वे चुनाव के लिए कमर कस लें। भाजपा के लिए कार्यकर्ता वास्तव में सच्चे सिपाही हैं। उनकी मेहनत के बदौलत ही कई राज्यों और केंद्र में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार है। इसे आगे भी बरकरार रखने की जरूरत है।

बूथ को मजबूत करें

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक कार्य करने की जरूरत है। यह देखना होगा जो बूथ कमजोर है उसे कैसे मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए भरपूर कोशिश करनी होगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में भी उनका यहां आना हुआ है। इस दौरान उन्होंने चुनाव के लिए अब तक की गई तैयारियों की जानकारी भी ली।

कार्यकर्ताओं की तारीफ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वास्तव में वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन्हीं की मेहनत के बदौलत केंद्र और कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत पहले से भी बेहतर करेगी। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों सीटों की उन्हें चिंता नहीं है। नोएडा समेत तीनों सीटों पर इस बार भी भाजपा प्रत्याशियों की शानदार जीत होगी।

सपा-कांग्रेस नेताओं की ली चुटकी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी का नाम लेते हुए खूब चुटकी ली। उन्होंने जहां इन दोनों नेताओं की चुटकी ली वहीं भाजपा सरकार, भाजपा की कार्यशैली, काम और विचारधारा की चर्चा भी की। उन्होंने लोगों के विकास और कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया भी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने देश के लिए कुछ नहीं किया। आज देश विकास विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। देश का परचम विदेशों में लहर रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्य की भाजपा सरकार में बेहतर कर रही हैं। जहां जहां पर भाजपा की सरकार हैं राज्यों में विकास हो रहा है और आज देश आगे बढ़ा है।

 

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close