पूजा को पांखड़ बताने के बाद सनातनियों के निशाने पर आए राजकुमार भाटी फिर बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, इन दो को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से जारी की गई लिस्ट में देवटा गांव के समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार नेता प्रदीप भाटी भी शामिल है।

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। गौतमबुद्ध नगर से तीन नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें राजकुमार भाटी, प्रदीप भाटी और सुधीर चौहान शामिल है। नोएडा के सुधीर चौहान ने हालही में सपा ज्वाइन की और ये जिले में किसानों के हक के लिए संघर्ष कर रहे है।
सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से जारी की गई लिस्ट में देवटा गांव के समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार नेता प्रदीप भाटी भी शामिल है। इन्हें भी दोबारा से राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी प्रदीप भाटी पर राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी थी। वह देश के राष्ट्रीय न्यूज चैनलों में पार्टी का मजबूती से पक्ष रखने के लिए जाने जाते है। प्रदीप भाटी वर्तमान में नोएडा में रह रहे है और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है।
उनकी बेबाकी और भाषा शैली से प्रभावित होकर पार्टी हाई कमान ने एक बार उनपर भरोसा जताया है। प्रदीप भाटी ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है वह उसे निभाएंगे। वहीं, पूजा को पांखड़ ताने के बाद सनातिनयों के निशाने पर आए राजकुमार भाटी को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। हालांकि, इससे पहले भी वह इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।




