दिल्ली कार धमाके बाद ‘नारियल बम’ को लेकर भी वैष्णों देवी मंदिर पर जांच एजेंसियां अलर्ट
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है, चेकपॉइंट बनाए गए है। कटरा शहर में तलाशी और जांच तेज़ कर दी है और मंदिर वाली त्रिकूट पहाड़ियों के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद जम्मू—कश्मीर में वैष्णों देवी मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों की माने तो देश के तीर्थ पहले से ही आतंकवादी संगठनों के निशाने पर रहा है। इस घटना को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। अतिरिक्त बल तैनात किए जाने के बावजूद सुरक्षा में मौजूद कमियां अब भी चिंता का कारण बनी हुई हैं। वहीं, अधिकारियों ने एजेंसियों से ट्रैक के किनारे और कटरा शहर में संचालित स्थानीय दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया में तेज़ी लाने की अपील की है।
उधर, अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है, चेकपॉइंट बनाए गए है। कटरा शहर में तलाशी और जांच तेज़ कर दी है और मंदिर वाली त्रिकूट पहाड़ियों के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। साइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने सुरक्षा एजेंसियों से तीर्थस्थल क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि पूरे तीर्थयात्रा मार्ग में सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।
उन्होंने तीर्थयात्रा के लिए आपदा प्रबंधन तैयारियों और सुरक्षा उपायों की व्यापक समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों से वर्तमान में उपयोग में आने वाले सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता और परिचालन तत्परता की गहन समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है। सीईओ ने ज़ोर देकर कहा कि सभी उपकरणों के इष्टतम प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित मूल्यांकन आवश्यक है। उन्होंने किसी भी महत्वपूर्ण या तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपकरण की तत्काल खरीद के भी निर्देश दिए।
उधर, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पंजाब आधारित आतंकियों ने कश्मीर में सक्रिय विदेशी आतंकियों के साथ मिलकर जम्मू क्षेत्र में हमले की योजनाएं बनाई हैं। इसी वजह से वैष्णो देवी की सुरक्षा उच्च संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, इस संबंध में कोई धमकी नहीं दी गई है। दिल्ली में हुए धमाके बाद कटरा से लेकर पवित्र गुफा तक लगभग 13 किमी लंबे रास्ते पर सुरक्षा प्रबंध और मजबूत किए जा रहे हैं।
खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि आतंकी, सैनिक वर्दी का इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही ‘नारियल बम’ को लेकर भी एजेंसियां अलर्ट है।




