crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : गैरजनपद जाने के बाद गौतमबुद्धनगर के कई थानों को मिले नए इंस्पेक्टर, देर रात पुलिस कमिश्नर ने जारी की लिस्ट

ग्रेटर नोएडा : जिले के कई इंस्पेक्टरों का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके गैरजनपद जाने के बाद कई थानों को नए इंस्पेक्टर मिल गए है। पुलिस कमिश्नर ने देर रात कई इंस्पेक्टरों को नए थानों का इंचार्ज बनाया है।
अरविन्द कुमार को पुलिस लाइन से थाना बिसरख का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सूरजपुर के इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह को थाना सेक्टर-६३ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अमरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना बादलपुर का प्रभारी बनाया गया है।

महिला थाना की थानाध्यक्ष को मिली थाना इकोटेक-३ की कमान
सरिता सिंह को महिला थाना के स्थान पर थाना इकोटेक-३ की कमान दी गयी है। ग्रेटर नोएडा का नया प्रभारी मुनेंद्र सिंह, देवेंद्र शंकर पांडेय को प्रभारी निरीक्षक थाना कासना और राघवेन्द्र सिंह को थाना रबूपुरा का प्रभारी बनाया गया है।
सुबोध कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-126 और रामप्रकाश को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-49 की कमान दी गयी है। सरिता सिंह की जगह किरण राज सिंह को महिला थाने का नया इंचार्ज बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक सुनील कुमार को चौकी प्रभारी जेवर टोल प्लाजा से जारचा थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close