पंखुड़ी पाठक के ट्वीट के बाद हरकत में आए बीजेपी नेता, कहा 48 घंटे के अंदर जेल में होगा श्रीकांत त्यागी

नोएड़ा। नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाला कथित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस अब जागी है। पुलिस ने महिला से अभद्रता करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होते ही वह भूमिगत हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित स्थानों पर छापे मार रही है।
सोसायटी पहुंचे सांसद महेश शर्मा
गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद डा.महेश शर्मा ओमेक्स ग्रांड सोसायटी पहुंचे और वहां के रहने वालों को भरोसा दिलाया कि 48 घंटे के अंदर ही श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने सफाई दी कि त्यागी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। किसी नेताओं के साथ फोटो शेयर कर देना उसका प्रदर्शन करना अलग बात है। उन्होंने लोगों से कहा कि घबराने की बात नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। सभी की सुरक्षा की जाएगी।
पीड़ित महिला से मिलने पहुंचे सांसद, 2019 से कब्जा कर रहा है श्रीकांत त्यागी, आरोपी व्यक्ति 48 घंटे में जेल में होगा @dr_maheshsharma गृहमंत्री @AmitShah ने मुझे यहां भेजा है| #ViralVideo #grandomaxesociety pic.twitter.com/k5dJZvfC6G
— Federal Bharat (@FederalBharat) August 6, 2022
इससे पहले कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने इस पूरे मामले को लेकर ट्वीट किया था जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी के लेकर अपना पक्ष रखा और बताया कि वो बीजेपी का नेता नहीं है पर सोशल मीडिया पर श्रीकांत त्यागी के बीजेपी नेताओं के साथ वायरल हो रहे फोटो कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।
नोएडा में भाजपा नेता द्वारा एक महिला को अपशब्दों का इस्तेमाल करने और उसे धमकाने के मामले में कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने जारी किया बयान। #noidakhabar @noidapolice @pankhuripathak pic.twitter.com/sdYj2wzPmF
— Federal Bharat (@FederalBharat) August 6, 2022
श्रीकांत त्यागी फिलहाल फरार है। सांसद महेश शर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया श्रीकांत त्यागी के 48 घंटे के अंदर होगी। पर सवाल ये उठता है कि आखिर खुद को बीजेपी नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ ऐसा बरताव करने की हिम्मत की उसकी ये हिम्मत बताती है कि कही न कही उसे कोई पॉलिटिकल स्पोट जरूर है ।।