crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : सीमा हैदर के बाद अब बांग्लादेश की सानिया अख्तर एक साल के बच्चे को लेकर पहुंची नोएडा, युवक ने शादी कर छोड़ा

नोएडा : सीमा हैदर के बाद एक और महिला अपने प्रेमी को पाने के लिए नोएडा पहुंची है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में महिला सोमवार को शिकायत लेकर पहुंची। महिला बांग्लादेश की रहने वाली है और तीन साल पहले उसने नोएडा निवासी अपने प्रेमी से लव मैरिज की थी।
सोमवार शाम को बांग्लादेश से एक साल के बेटे को लेकर सानिया अख्तर नोएडा पहुंची और सेक्टर 108 में नोएडा पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जाकर पुलिस अधिकारियों को बताया कि नोएडा निवासी सौरव कांत तिवारी से उसकी मुलाकात बांग्लादेश में हुई थी। दोनों का अफेयर हुआ और शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को एक बच्चा हुआ। बच्चा होने के बाद महिला और बच्चे को छोड़कर भारत आ गया। महिला का कहना है उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ नोएडा में रह रहा है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और भारत सरकार से उसको न्याय की आस है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close