लाल किले के पास हुए धमाके के बाद अब UAE, चीन, PAK से डिग्री लेने वाले डॉक्टरों की मांगी डिटेंल, कृपया इसे मोस्ट अर्जेंट मानें
पुलिस के निशाने पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई और चीन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले डॉक्टर आ गए है। एनआईए ने अभी तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 30 डॉक्टरों के बयान दर्ज किए हैं।

दिल्ली के लालकिले के पास हुए कार में धमाके की घटना को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। धमाके में डॉक्टरों का नेटवर्क सामने आने के बाद पुलिस ने एहितयात के तौर पर निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर विदेश से पढ़ने वाले डॉक्टरों की डिटेंल मांगी है।
पुलिस के निशाने पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई और चीन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले डॉक्टर आ गए है। एनआईए ने अभी तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 30 डॉक्टरों के बयान दर्ज किए हैं। सभी से आतंकी उमर के बारे में सवाल जवाब किए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि एनआईए पूछताछ बताया है कि उमर का व्यवहार अच्छा नहीं था। वह कुछ ही लोगों से मिलता था। फोन में जांच एजेंसी को 4 वीडियो मिले है। जिसमें सामने आया है कि उमर जिहाद और ह्यूमन बम को सही ठहरा रहा था।
बता दें कि, दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास ब्लास्ट हुए था, जिसमें जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई और चीन से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर्स के बारे में जानकारी मांगी है और वह राजधानी में प्रैक्टिस कर रहे है। जांच फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से आगे बढ़ गई है, और जांच एजेंसियां लाल किला ब्लास्ट के सुसाइड बॉम्बर उमर नबी और अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर के बीच और कनेक्शन की जांच कर रही हैं।
दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल को जारी नोटिस के मुताबिक, जांच करने वालों ने डिटेल्स मांगी हैं और इसे ‘मोस्ट अर्जेंट’ मानने का अनुरोध किया है। जारी नोटिस में कहा गया है, “कृपया अपने हॉस्पिटल में काम करने वाले उन डॉक्टरों की डिटेल्स दें जिन्होंने 10.11.2025 को लाल किले में हुए बम ब्लास्ट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE, चीन से डिग्री ली है। कृपया इसे मोस्ट अर्जेंट मानें।




