भारत के इस कदम के बाद से पाकिस्तान की उड़ने वाली है नींद, ब्रह्मोस की क्षमता से वाकिफ है चीन
संकेत है कि इंडोनेशिया जल्द ही भारत की सबसे घातक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल 'ब्रह्मोस' खरीदने वाला है। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री स्याफरी स्यामसुद्दीन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल की एक प्रतिकृति सौंपी है।

ब्रह्मोस मिसाइल जल्द ही भारत के दुश्मन पाकिस्तान की नींद उड़ा सकती है। बताया जा रहा है कि भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल समझौता को लेकर पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कभी भी इंडोनेशिया को सौंपने का ऐलान कर सकता है। इसी ब्रह्मोस का इस्तेमाल भारीतय सेना ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया था। जिससे उसे घुटनों पर ला दिया था। ब्रह्मोस की धमक से दुश्मनों की नींद उड़ जाती है। उसे दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश मलेशिया खरीदने की तैयारी कर रहा है।
संकेत है कि इंडोनेशिया जल्द ही भारत की सबसे घातक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ खरीदने वाला है। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री स्याफरी स्यामसुद्दीन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल की एक प्रतिकृति सौंपी है। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री स्याफरी स्यामसूद्दीन के नेतृत्व में एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित ब्रह्मोस उत्पादन ईकाई का दौरा किया। जहां उन्होंने ब्रह्मोस की बारीकियां के बारे में जानकारी हासिल की। फिलहाल इंडोनेशियाई टीम ने नौसेना संस्करण में विशेष रुचि दिखाई है। साथ ही वह अपने लड़ाकू विमान सुखोई 30 के लिये भी ब्रह्मोस खरीदने पर गंभीरता से विचार कर रहे है।
भारत और इंडोनेशिया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लिए रक्षा समझौते के करीब है। यह सौदा पूरा होने के बाद फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया दूसरा एशियाई देश बन जाएगा। जिसके पास ब्रह्मोस मिसाइल होगी। फिलीपींस की तरह इंडोनेशिया भी चीन के खिलाफ अपनी रणनीतिक ताकत बढ़ने में जुटा है। दक्षिण चीन सागर में जब उसके युद्धपोत पर ब्रह्मोस मिसाइल तैनात हो जाएगा। चीन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पहले हजार बार सोचेगा। चीन ब्रह्मोस की क्षमता से भली भांति वाकिफ है। ऐसे में अगर कई युद्धपोत पर ब्रह्मोस से हमला हो तो उसकी तबाही निश्चित है।



