×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

गार्डन गैलरिया में फिर ‘बाउंसरों की गुंडागर्दी, युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल, 7 गिरफ्तार

नोएडा – नोएडा का मशहूर गार्डन गैलरिया मॉल एक बार फिर विवाद के बाद हुई मारपीट के कारण सुर्खियों में है, सेक्टर-38A स्थित इस मॉल के एक निजी बार में बाउंसरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

तस्वीरों में देखिए किस तरह कानून को ठेंगे पर रखकर ये बाउंसर एक युवक पर टूट पड़े हैं। लात-घूंसे और गाली-गलौज… मॉल के भीतर का नज़ारा किसी जंग के मैदान जैसा नज़र आ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि जब युवक को पीटा जा रहा था, तब वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे।

यह पूरी घटना शुक्रवार रात की है। कुछ युवक मॉल के एक बार में पार्टी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी खत्म होने के बाद जब युवक बाहर निकल रहे थे, तभी डांस फ्लोर पर हुई किसी बात को लेकर बाउंसरों से उनकी कहासुनी हो गई। और देखते ही देखते मामूली सी बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। बाउंसरों ने अपना आपा खो दिया और युवक पर हमला बोल दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना 39 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत डांस फ्लोर पर किसी बात को लेकर हुई थी। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गार्डन गैलरिया में मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं है। बार-बार होती ऐसी घटनाओं ने मॉल की सुरक्षा और वहां के कल्चर पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्या ऐसी वारदातों पर लगाम लग पाएगी?

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close