अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स भेजा जाएगा अमेरिका, जलने से डेटा रीड करना हुआ मुश्किल

नोएडा : अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान का ब्लैक बॉक्स अब अमेरिका भेजा जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के दौरान लगी आग से रिकॉर्डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे भारत में उसका डेटा निकालना संभव नहीं हो पा रहा है। अमेरिकी तकनीक से ही इसे रीकवर करने की उम्मीद है।
हादसे में जल गया था डेटा रिकॉर्डर
ब्लैक बॉक्स को गंभीर रूप से आग ने प्रभावित किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में अमेरिका के विशेष लैब्स में ही उसकी डीप एनालिसिस और डेटा रिकवरी संभव है।
अब तक का सबसे भीषण विमान हादसा
इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 33 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इसे बीते एक दशक का सबसे भयानक विमान हादसा माना जा रहा है।
जांच एजेंसियां फिलहाल हादसे की वजह तलाशने में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
भारत की विमान दुर्घटना जांच एजेंसी (AAIB) ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया है। वहीं एअर इंडिया ने भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है।
टेबल बनी जिंदगी की ढाल
इस भयानक हादसे में जहां सैकड़ों लोग मारे गए, वहीं मेडिकल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की जान चमत्कारिक रूप से बच गई।
रितेश सीट 11A पर मौजूद थे और जिस वक्त विमान का मलबा छत फाड़कर नीचे गिरा, उस वक्त एक टेबल उनके ऊपर आ गई जिसने ढाल का काम किया।




