bollywood masalaउत्तर प्रदेशबॉलीवुड मसाला

Ajay Devgan Birthday: अजय देवगन कर रहे हैं अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट… काजोल ने अजय की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज 55 साल के हो गए है। आपको बता दे कि एक्टर का ये साल बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस साल उनकी एक या दो नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अभी तक अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और फैंस के बीच अपनी पहचान बनाई है। ‘सिंघम’ से अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। इंडस्ट्री में इतने समय गुजारने के बाद भी उनका स्टारडम वैसा का वैसा है। काजोल ने अजय को विश करते हुए उनकी इस ‘सीरियस’ इमेज पर एक ट्विस्ट के साथ क्यूट मैसेज शेयर किया। काजोल ने अपनी पोस्ट में अजय को अपने बर्थडे के लिए जितना एक्साइटेड बताया, वो खुद अजय के पक्के वाले फैन्स के लिए भी सरप्राइजिंग होगा।

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने हैंडसम दिखने वाले पति अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में हम एक्टर को सफेद टी-शर्ट पहने पूल के सामने पोज देते हुए देख सकते हैं। वह कैमरे से दूर देख रहे हैं और काले चश्मे से अपने लुक को पूरा किया है। इस तस्वीर को शेयक करते हुए काजोल ने इसे कैप्शन दिया, “चूंकि मुझे पता है कि आप अपने जन्मदिन को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं कि आप एक बच्चे की तरह ऊपर-नीचे उछल रहे हैं और अपने केक के बारे में सोचते ही अपने हाथों से ताली बजा रहे हैं और गोल-गोल घूम रहे हैं… मेरी दिन की शुरुआत इसी से होती है.” आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अजय के काम की बात करें तो, तो उनकी पिछली रिलीज ‘शैतान’ बड़ी हिट बन चुकी हैं। पिछले महीने आई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ कमाने के बहुत करीब है। एक तरफ वो इसकी कामयाबी एन्जॉय कर रहे हैं, दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म ‘मैदान’ रिलीज के लिए तैयार है।

आज भी दर्शक अजय देवगन की फिल्मों का काफी बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं और उन्हें खूब प्यार भी देते हैं। 10 अप्रैल को अजय की मैदान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, उनकी कई मूवीज ऐसी हैं, जो आज तक रिलीज नहीं हुई। चलिए जानते हैं अभिनेता की उन्हीं फिल्मों के बारे में। असर- द इम्पैक्ट, सत्संग, गुरु चेला, कबीर और सूरज ऐसी कई अन्य फिल्मे रिलीज नहीं हो पाई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close