बॉलीवुड मसाला

Nysa Devgan : फिर झूमती नजर आई अजय देवगन की बेटी, लोगों ने वीडियो देख कहा, लड़की नशेड़ी है

नोएडा : काजोल और अजय देवगन की बेटी Nysa Devgan अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और न्यासा अक्सर साथ में पार्टी करते हैं। दो दिन पहले ही स्टार किड्स को मुंबई में एक पार्टी में एक साथ देखा गया था। उस पार्टी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
न्यासा देवगन हाल ही में एक वीडियो में लड़खड़ाती दिख रही हैं। इस वीडियो में वह पार्टी से निकल रही थी तभी वह लड़खड़ा गई । इससे पहले भी न्यासा देवगन का ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था जिसमे वह पार्टी से घर जा रही थी। तभी वह गिरते गिरते बची थी।

न्यासा देवगन को जुहू में पापराज़ी से दूर भागते देखा गया इसी वजह से वह लड़खड़ा गयी। लोगों को लगता है की न्यासा नशा करती है। कमेंट में उन्हें लोग नशेड़ी भी बोल देते है।

न्यासा देवगन पार्टी में पिंक ड्रेस में नज़र आ रही थी उनकी ड्रेस को लेकर भी वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। कुछ लोगों को न्यासा देवगन का डीप पिंक ड्रेस पसंद नहीं आया और वो लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे थे। लोग उन्हें उनके कपड़ो की वजह से आए दिन ट्रोल करते रहते है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close