उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्टलखनऊ

अखंड रामायण पाठः प्रदेश के सभी जिलों में रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी सरकार

संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम की ओर से सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को भेजे गए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के सभी जिलों में अखंड रामायण का पाठ कराएगी। यह पाठ नवरात्र के पहले दिन से शुरू होकर नवमी तक चलेगी। इसी दिन इसका पूरे विधान-विधान से समापन होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

अखंड रामायण पाठ के दौरान राज्य सरकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी। पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष रूप से सहभागिता हो होगी।

संस्कृति विभाग ने भेजे निर्देश

जिलों और मंडलों में रामनवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ कराने के लिए संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे हैं।

सरकार आयोजित करती रही है धार्मिक कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है तब से प्रदेश में कोई न कोई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम राज्य सरकार आयोजित करती रही है।

दशहरा पर रामायण का हुआ था मंचन

राज्य सरकार शरद नवरात्रि और विजय दशमी के दौरान अयोध्या में रामायण का मंचन करा चुकी है। इस मंचन में फिल्मी दुनिया के नामी-गिरामी कलाकारों ने भाग लिया था। इससे पहले अयोध्या में एक तरह से रामलीला लुप्तप्राय हो गई थी। इक्का-दुक्का कहीं-कहीं मंचन होता भी तो दर्शक नहीं होते थे। फिल्म क्षेत्र के कलाकार द्वारा रामलीला का मंचन और इसके प्रसारण से लोगों की इसमें रुचि जगी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close