उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

अलंकरणः विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से होंगे सम्मानित

ऐसे पात्र लोगों को 15 अक्टूबत कर करना होगा आवेदन, पहले से किसी राज्य या राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित लोग नहीं होंगे पात्र

नोएडा। उत्तर प्रदेश के उन लोगों को सरकार `उत्तर प्रदेश गौरव’ सम्मान सम्मानित करेगी जो विभिन्न क्षेत्रों में बेहत काम कर रहे हैं। इसके लिए दावेदार को 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। गौतमबुद्ध नगर जिले के ऐसे लोग अपना आवेदन पत्र जिला सूचना कार्यालय गौतम बुद्ध नगर में जमा करें।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले करें आवेदन

गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने जिले के ख्यातिलब्ध लोगों को जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी।

इनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले करें आवेदन

उन्होंने बताया कि वे लोग जो शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य), ललित कलाएं, नाट्य विधाएं, फिल्म और मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण तथा कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन तथा अन्य क्षेत्रों शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी खेल आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित किए हों और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किए हों, ऐसे लोग उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये होनी चाहिए पात्रता

उन्होंने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक विभिन्न विधाओं, कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हों, जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। वे इस श्रेणी में आएंगे और आवेदन कर सकते हैं।

ये नहीं आएंगे पात्रता की परिधि में

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार या भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय, राज्य पुरस्कार या सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यता इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जाएगा।

ये मिलेगा सम्मान

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के रूप में चयनित, पुरस्कृत कलाकार, महानुभावों को 11 लाख रुपये नगद धनराशि, अंग वस्त्र एवं ताम्र वस्त्र, मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने जिले के पात्र इच्छुक लोगों से कहा कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए जिला सूचना कार्यालय गौतम बुद्ध नगर, कमरा नंबर 201ए प्रथम तल कलेक्ट्रेट कंपाउंड सूरजपुर ग्रेटर नोएडा से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर आगामी 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं, ताकि समय से विवरण शासन को प्रेषित किया जा सके।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close