उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अलर्टः इबादतगाह के आसपास तैनात रही पुलिस, फ्लैग मार्च हुआ

धर्म गुरुओं ने पुलिस को शांति व्यवस्था कायम रखने का दिलाया था भरोसा

नोएडा। भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक बयान के बाद देशभर में खराब हुए माहौल को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां काफी सावधानी बरत रही हैं। खासतौर से शुक्रवार के दिन अधिक सावधानी बरती जा रही है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में भी शुक्रवार के दिन पुलिस और जिला प्रशासन ने अतिरिक्त सावधानी बरती। जुम्मे की नमाज के दिन उन मस्जिदों पर सुरक्षा बलों और पुलिस को तैनात किया गया था जहां नमाज पढ़ने के लिए अधिक लोग एकत्र होते हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा स्थित जामा मस्जिद के आसपास पुलिस को तैनात किया गया था। इसके अलावा अन्य इलाके में पलिस मुस्तैद रही। एहतियातन पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा मस्जिद के आसपास लगने वाली दुकानों को हटा दिया गया था।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह अपनी टीम के साथ लगातार अलग अलग थाना क्षेत्र में कर गस्त करते रहे।

इसके पहले पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं से विचार-विमर्श किया था। धर्म गुरुओं ने पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद का भरोसा दिलाया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close