crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अवैध कब्जा का आरोपः  ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में फिर हुआ हंगामा

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू पर फिर पेड़-पौधे रोपकर सोसायटी के लोगों ने कब्जा करने का लगाया आरोप

नोएडा नोएडा के सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में फिर हंगामा हुआ। इस हंगामे का कारण महिला से दुर्व्यहार के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी रहीं।

क्या है मामला

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी ने पार्क में लगाने के लिए पेड़ मंगवाए थे। इसका सोसायटी के लोगों ने विरोध किया। वहीं नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी अन्नू त्यागी से बातचीत करने के लिए सोसायटी में पहुंचे।

क्या है मामला

सोमवार को त्यागी समाज के कुछ लोग नोएडा के सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में पौधे रोपने के सोसाइटी में पहुंचे थे। इसका सोसायटी में रह रहे लोगों ने तीखा विरोध किया था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस और नोएडा विकास प्राधिकरण को दे दी। इस सूचना पर पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारी सोसायटी में पहुंचे और त्यागी समाज के उन लोगों को समझाया- बुझाया जो लोग पौधे रोपना चाहते थे। समझाने के बाद वे लोग वापस लौट गए थे।

48 घंटे का समय

नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोसायटी में जो पौधे रोप दिए गए हैं उन्हें हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में ये पौधे अवैध रूप से रोपे गए हैं। नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के अंदर सोसाइटी के अंदर अवैध रूप से लगाए पेड़-पौधों को खुद नहीं हटा लिया गया तो तो नोएडा प्राधिकरण की टीम इसे पुलिस बल के साथ हटा देगी।

दोबारा पौधे रोपे

दरअसल, श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी ने अपने घर के आगे हटाए गए पेड़ों पौधों की जगह दोबारा रोप दी है। इस पर सोसायटी के लोगों ने हंगामा किया। हंगामा होते देख नोएडा प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा है कि 48 घंटे के अंदर अंदर सब लोग अपने-अपने अवैध पेड़ों को हटा लें।

विडियो हो चुका है वायरल

श्रीकांत त्यागी के आवास के बाहर रोपे गए पेड़-पौधे को अवैध कब्जा बताने वाली महिला से त्यागी के अभद्रता करने का विडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसे संज्ञान लेकर पुलिस ने त्यागी और उसके कुछ समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। इस पर खूब राजनीति हुई। त्यागी समाज के कुछ लोग अन्नू त्यागी के समर्थन में पंचायत भी की थी। श्रीकांत त्यागी के समर्थक जमानत पर छूट गए लेकिन श्रीकांत त्यागी की अभी एक मामले में जमानत नहीं हुई है इससे वह जेल में है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close